नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। 15 फरवरी को उनके घर बेटे की किलकारी गूंजी। सुपरस्टार कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। खुद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। शादी के 5 साल बाद बेटी वामिका का जन्म हुआ था। अब 2 साल बाद अनुष्का एक बार फिर मॉं बनी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

क्‍या है अकाय का मतलब?

अकाय का मतलब अलग-अलग भाषा में अलग मतलब निकलता है। हिंदी में देखा जाए तो ‘बिना शरीर या काया के’ मतलब यानी देह-रहित को अकाय कहा जाता है। वैसे इस शब्द का एक मतलब ‘निराकार’ या ‘शरीर धारण न करने वाला’ भी होता है। तुर्की भाषा में अकाय मतलब "चमकता चंद्रमा" यानी फुल मून कहा जाता है।  

विराट, अनुष्का और वामिका की क्या है मीनिंग?

विराट और अनुष्का की बेटी वामिका के नाम का अर्थ भी बहुत ही खास है। सनातन धर्म में शक्ति की देवी दुर्गा का एक नाम वामिका है। इसे शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप कहा जाता है। विराट का मतलब विशाल और अनुष्का देवी दुर्गा के असंख्य नामों में से एक नाम है।

फैंस ने महीनों से नहीं देखी झलक

वैसे महीनों से अनुष्का के प्रग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि विराट कोहली दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। सुपरस्टार कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ा कोई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। अनुष्का सार्वजनिक जगहों पर नहीं दिखीं। महीनों से फैंस ने उनकी एक झलक तक नहीं देखी। दंपत्ति को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी इनवाइट किया गया था। पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की वजह से दंपत्ति श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या नहीं जा सका था।

ये भी पढें-रात 12 बजे दूल्हे का सच जान दुल्हन SHOCKED, सात फेरों से कर दिया इनकार...