mumbai foot overbridge collapse: मुंबई में गिरे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बॉलीवुड के सितारों ने दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास कल (14 मार्च) फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकी 36 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे पर कई लोग दुख जता रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी इस मामले पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, वह शोक में हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।
वहीं विवेक ओबरॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मुंबई में ब्रिज के गिरने की घटना के बारे में सुनकर काफी दुख में हूं। इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो देखकर काफी डिस्टर्ब हुआ हूं। हादसे में घायल हुए पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।
हेमा मालिनी ने लिखा,"मुंबई के सीएसटी में अचानक से ब्रिज गिरने से हादसा हो गया है। इस हादसे में जिंदगी गंवा चुके और हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।"
जानकारी के मुताबिक हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें मुंबई में यह पहली दफा नहीं है जब ऐसे हादसा हुआ है। इससे पहले साल 2018 और 2017 में भी फुटओवर ब्रिज गिरे हैं।