बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे हैं जो भारतीय तो हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। इस लिस्ट में काफी चौंकाने वाले नाम शामिल हैं लेकिन आज हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण की। जी हां, दीपिका भी उसी लिस्ट में शामिल हैं। 

दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ है और कहा जाता है कि उनके पास अभी तक वहीं की नागरिकता है। लेकिन अब जब चुनाव चल रहे हैं और आज (29 अप्रैल) महाराष्ट्रा में वोटिंग का दिन है तो दीपिका की नागरिकता को लेकर कई लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।  

यह भी पढ़िए-Lok Sabha Election 2019: ये बॉलीवुड सितारें पहुंचे मुंबई में वोट डालने!

दीपिका इन दिनों 'छपाक' नामक की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।  इस दौरान जब खाली समय में दीपिका से नागरिकता को लेकर सवाल पुछा गया तो, उन्होंने इसे बकवास बताया। दीपिका ने कहा कि, उनके पास भारत का पासपोर्ट है और वे भारत की नागरिक हैं।

दीपिका का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ हो, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता हासिल कर ली है। दीपिका के अनुसार यह सब करना बहुत मुश्किल था, लेकिन उन्होंने उसे हासिल कर लिया है। 

यह भी पढ़िए-ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चाह कर भी नहीं दे सकते VOTE!

बता दें यह सब बाते कहने की ही नहीं बल्कि दीपिका ने अपनी बातों को सच भी कर दिखाया है और उसका सबूत है सामने आई उनकी यह फोटो-