बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले अपनी शादी को लेकर और अब अपने बड़े फॉलोवर को लेकर। जी हां दीपिका के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। और इस बात की खुशी में दीपिका ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस करती दिखाई दें रही हैं। 

वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दीपिका हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

moonwalking into #30million 🤓😝 🥳Thank You for the 💕💕💕!!!

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 26, 2018 at 11:07pm PST

दीपिका पादुकोण के लिए यह साल काफी अच्छा साबित हुआ है। क्योंकि इस साल दीपिका ने ‘मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ का खिताब अपने नाम किया। इस लिस्ट में दीपिका पहले नंबर पर हैं तो वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं।