बॉलीवुड में आजकल शादी का माहौल बना हुआ है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका और दीपिका दोनों ही अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। भला हो भी क्यों न, दोनों अभिनेत्रियों कि फैन फॉलोइंग ही बेहद ज़्यादा है। जहां दीपिका पादुकोण की शादी रणवार सिंह से होने वाली है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ। यह दोनों जोड़ीयां जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।  

लेकिन फिलहाल दीपिका और रणवीर की सगाई की चर्चाएं तेज हैं। बताया गया है कि प्रियंका की तरह ही दीपिका और रणवीर भी एक पूजा करवा रहे हैं, जिसे प्री वेडिंग पूजा कहा जा रहा है। 

सगाई से 10 दिन पहले होने वाली इस नंदी पूजा की तैयारी दीपिका की मां उज्जला पादुकोण कर रही हैं। यह पूजा दीपिका के बेंगलुरू स्थ‍ित घर पर होगी। रणवीर और दीपिका नवंबर के पहले हफ्ते में इस पूजा के लिए दीपिका के घर बंगलूरू जाएंगे। 

बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख 20 नवंबर पक्की हो चुकी है। शादी की वेडिंग डेस्टिनेशन इटली को चुना गया है जो कि इटली के 'लेक कोमो' में होगी।