प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए गुरुवार को मुंबई में रिसेप्शन रखा था। यह पार्टी बांद्रा में समंदर किनारे बने होटल ताज लैंड्स एंड में हुई। पार्टी में न्यूली वेड्स कपल दीपिका-रणवीर भी पहुंचे। 

इस पार्टी में भी दीपिका-रणवीर बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान रणवीर ने पती होने का फर्ज बेखुबी निभाया, यहां वह दीपिका का दुपट्टा संभांलते दिखे। 

इसके बाद रणवीर ने सभी मीडियाकर्मीयों के सामने अपने दिल पर हाथ रखकर दीपिका से प्यार का इजहार किया, यह देख दीपिका हंस पड़ीं। 

दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन में प्रियंका-निक शामिल नहीं हो पाए थे। क्योंकि उनकी शादी भी 1-2 दिसंबर को ही तय थी। लेकिन अब इन सेलेब्स की मुलाकात इस पार्टी के दौरान हो गई हैं और साथ मिल कर इन्होंने जम कर मस्ती भी की। पार्टी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें दीपिका और प्रियंका एक साथ जम कर डांस कर रही हैं। डांस करती दीपिका को उनके पती रणवीर चीयर अप करते दिखाई दे रहे हैं।