दीपिका ने की इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो अपलोड,  नहीं रह पाए बायफ्रेंड रणवीर सिंह बिना कमेंट किए

बॉलीवुड में प्रीति ज़िंटा के बाद अब दीपिका पादुकोण को डिंपल क्वीन के नाम से जाना जाता है। दीपिका ने अपनी क्यूट स्माइल से सबका दिल जीता हुआ है। तो वहीं दीपिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो डाली है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। दीपिका ने इस फोटो से अपने फैंस का तो दिल जीत ही लिया साथ ही रणवीर सिंह को भी कमेंट करने पर मजबूर कर दिया। रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कमेंट कर लिखा, “melting”यानी पिघल गया।

View post on Instagram

बता दें रणवीर और दीपिका एक दुसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन भी चुन ली है। दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली को चुना है यह जगह दोनों स्टार्स के लिए बेहद खास है। रणवीर और दीपिका की शादी इस ही साल 20 नवंबर को तय हो चुकी है।

View post on Instagram