दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दोनों रीति रिवाज से शादी हो गई है और फैंस का तस्वीरों को देखने का इंतजार भी खत्म हो गया है। दीपिका-रणवीर ने कल खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें सामने आती हीं सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस द्वारा तस्वीरों को खुब पसंद भी किया जा रहा है। 

फोटो शेयर होने के बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई है खास तौर से दीपिका की ज्वैलरी। तस्वीर में दीपवीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही हैं। दीपिका की रिंग की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Nov 15, 2018 at 6:36am PST

दीपिका की डायमंड रिंग स्क्वायर शेप में है। जो की अब तक की अभिनेत्रियों की एंगेजमेंट रिंग से हट कर है। जानकारी के मुताबिक, इस सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग की कीमत 1.3-2.7 करोड़ रुपए है।

दीपिका की ब्राइडल ज्वैलरी भी काफी चर्चा में बनी हुई है। फैंस को दीपिका का लुक काफी पसंद आ रहा है। 

दीपवीर ने सब्यसाची के ड‍िजाइन किए हुए कपड़ों को शादी के खास द‍िन के‍ लिए चुना है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों पर अब तक 50 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।