बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने भाई को सरप्राइज देती नज़र आ रही हैं

रक्षाबंधन का त्योहार इस रविवार 26 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां बाज़ारों में देखने को मिल जाएगी। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन से जुड़ी एक वीडियो बना कर डाली है। वीडियो में दिशा पटानी अपने भाई को सरप्राइज़ गिफ्ट देती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।  

दिशा ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है, ”नई यादें बना रही हूं और पुरानी यादें ताज़ा कर रही हूं।” इस वीडियो में दिशा ने बताया कि उनका भाई उनसे 10 साल छोटा है। वीडियो में दिशा ने अपने भाई की बचपन की फोटो भी दिखाई है।  

 

View post on Instagram
 

बता दें दिशा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलामन खान की फिल्म “भारत” में दिखाई देंगी। फिल्म में दिशा पटानी के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ और तबु भी हैं।