मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। मृणाल का जन्म 14 मई 1923 में फरीदपुर नामक शहर में हुआ था। मृणाल की आखिरी फिल्म 'आमार भुवन' साल 2002 में आई थी। उस समय वह 80 वर्ष के थे। 

साल 2005 में भारत सरकार ने उनको 'पद्म विभूषण' और 2005 में 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार प्रदान किया था। मृणाल ने अपनी पहली फीचर फिल्म सन 1955 में बनाई थी। इसके बाद वह एक के बाद शानदार फिल्में बनाते चले गए और उनकी फिल्मों ने उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम और शौहरत दिलवाई। उनकी ज्यादातर फिल्में बांग्ला भाषा में हैं। 

फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी रुचि रखते थे। सन 1998 से 2003 तक वह कम्युनिष्ट पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए भी नॉमिनेट किए गए। साल 2000 में उन्हें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप सम्मान से सम्मानित किया।

बात करें उनके बच्चों की उनके बेटे कुणाल, 'इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका' में चीफ टेक्निकल डेवलपमेंट ऑफिसर हैं।