बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी पर इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी के मालिक ने 28 लाख रुपये की का धोकाधड़ी  करने का आरोप लगाया है। सोनाक्षी के साथ 7 लोग और हैं जिनपर यह आरोप लगाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली में 30 सितंबर 2018 को इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कंपनी ने सोनाक्षी सिन्‍हा को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके लिए उन्होंने सोनाक्षी के खाते में 28 लाख रुपये डलवाये थे। हवाई जहाज के टिकट भी करवाई लेकिन ऐन मौके पर उन्‍होंने आने से इंकार कर दिया।

सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्‍होंने पैसे भी ले लिए और कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुईं। इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी के मालिक मुरादाबाद निवासी प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सोनाक्षी के नहीं आने पर शो कैंसिल करना पड़ा, जिसके बाद प्रमोद को पुलिस उठाकर ले गई। सभी कागजात दिखान के बाद उन्‍हें छोड़ा गया।

आरोप है कि जब रकम वापस मांगी गई तो सोनाक्षी के मैनेजर ने कंपनी के डायरेक्‍टर को मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और उनके साथ आनेवाले सभी स्‍टाफ के लिए खास तैयारियां की गई थी। होटल में कमरे भी बुक कर लिए गए थे।