बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए रणबीर कपूर आधी रात को आलिया के घर गए और उन्हें सरप्राइज दिया, ऐसे में सेलिब्रेशन के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए-

आज बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का 26वां जन्मदिन है।इस मौके को खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर आधी रात को आलिया के घर पहुंचे और उन्हें बर्थडे सरप्राइज दिया। 

आलिया के बर्थडे के मौके पर जब रणबीर आधी रात को उनके घर पहुंचे तो उस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर आधी रात को आलिया का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर में एंट्री ले रहे हैं।

View post on Instagram
 

बता दें रणबीर  के अलावा आलिया को विश करने उनके करीबी दोस्त भी उनके घर पहुंचे थे। इनमें करण जौहर और अयान मुखर्जी भी शामिल थे। 

आलिया भट्ट के घर सभी के पहुंचने के बाद बर्थडे सेलिब्रेट किया और केक कट किया गया। ऐसे में बर्थडे कटिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया अपनी मां और दोस्तों के साथ केक कट कर रही हैं। देखिए वीडियो- 

View post on Instagram
 
View post on Instagram
 
View post on Instagram