शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 में नई दिल्ली में हुआ था। शाहरुख के माता पिता पठान मूल के थे। उनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी मां लतीफ़ा फ़ातिमा थी। शाहरुख ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से की। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मॉस कम्युनिकेशन की मास्टर्स डिग्री हासिल की।
 
शाहरुख माता पिता के देहांत के बाद दिल्ली से मुंबई आ गए। 25 अक्टूबर 1991 में शाहरुख ने गौरी से शादी कर ली। शाहरुख भले ही मुस्लिम है लेकिन उन्होंने अपनी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से की।

बात करें शाहरुख के एक्टिंग करियर की तो वह 1988 में शुरु हुआ था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की थी जिसका नाम था ‘दिल दरिया’ लेकिन यह शो किसी कारणों से 1988 कि जगह 1989 में शुरु हुआ। इसके बाद शाहरुख कैरियर की शुरुआत करने के लिए दूरदर्शन के धारावाहिक "फ़ौजी" में मौका मिल गया। इसके बाद उन्होंने और कई धारावाहिकों में अभिनय किया जिनमे उनका रोल प्रमुख पर था। उसी साल उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखी हुई अंग्रेज़ी फ़िल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में एक छोटा सा रोल मिला।

शाहरुख को बॉलीवुड में पहली फिल्म हेमा मालिनी डायरेक्शन से ‘दिल आसना है’ ऑफर हुई थी। जिसके बाद शाहरुख को सन 1992 में ‘दीवाना’ फिल्म ऑफर हुई जो कि जून में रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उनकी फिल्म "दिल आशना है" दीवाना के बाद रिलीज हुई लेकिन वह नही चली। लेकिन फिल्म दीवाना में शाहरुख को दर्शकों ने काफी पसंद किया था जिसकी वजह से उनको एक के बाद एक फिल्में मिलती चली गई और वह बॉलीवुड में अपना नाम बनाते चले गए।
 
शाहरुख की इन दिनों ‘जीरो’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं।