बॉलीवुड की दुनिया में कपूर खानदान का काफी बड़ा योगदान है। हम यह भी कह सकते हैं कि कपूर परिवार बॉलीवुड के लिए ही बना है। अभिनेता ऋषि कपूर फिर उनके बेटे व अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपना करियर बॉलीवुड में बनाने का फैसला लिया। लेकिन कपूर परिवार में एक शख्स हैं जिसने बॉलीवुड को अपना करियर नहीं चुना। हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आईं। यहां तक कि लोगों को पता भी नहीं है कि रणबीर की बहन कौन है? दरअसल, रिद्धिमा को शुरू से ही बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर न चुनते हुए अपनी मनमर्जी से फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

रिद्धिमा रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं और उम्र में करीना से केवल 6 दिन बड़ी हैं। रिद्धिमा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है। रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। रिद्धिमा का भी खुद का 'आर'  नाम से ज्वैलरी ब्रांड भी है।