मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी मुंबई में होगी और इससे पहले शादी की सारी रस्में उदयपुर में की जाएंगी। इस बीच संगीत रस्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है कि संगीत में ईशा की खास दोस्त यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी परफॉर्मेंस देंगी। 

फिल्मफेयर की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक प्र‍ियंका चोपड़ा संगीत की तैयारी कर रहे ग्रुप में शामिल हैं। इन द‍िनों वो संगीत में होने वाली डांस परफॉर्मेंस की तैयारी में जुटी हुई हैं। बता दें पिछले दिनों इटली में ईशा और आनंद की एक शाही सामरोह में सगाई हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्र‍िटी शामिल हुए।

ईशा और आनंद शादी के बाद 450 करोड़ के कीमत वाले बंगले में रहेंगे। जो कि मुंबई के वर्ली में सी-फेसिंग में स्थित है। यह बंगला अंबानी के एंटीलिया की ही तरह आलीशान और बड़ा होगा। ईशा के ससुराल वाले यानी पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसकी कीमत 450 करोड़ रुपए है। हिंदुस्तान यूनिलिवर जिसका गुलीता में ट्रेनिंग सेंटर था, उसने यह प्रॉपर्टी 6 साल पहले पीरामल बेची थी।

गुलीता 50,000 स्कवेयर फीट में फैला है। इस विशाल इमारत में 5 फ्लोर हैं और सामने अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा।