दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर पूरे भारत में फैंस उनकी शादी कि तस्वीरें देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान भी इस शादी को  लेकर उतना ही क्रेजी दिख रहा है। वहां भी इस शादी की तस्वीरें हासिल करने की होड़ लगी हुई है।

‘दीपवीर’ की शादी इंडिया में तो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग खबरों में बनी ही हुई है। लेकिन साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लगातार ट्रेंड कर रही है।  सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि टीवी चैनल्स पर भी लगातार शादी से जुड़ी खबरें दी जा रही हैँ और तस्वीरें साझा की जा रही हैं।

पाकिस्तान में अगर दीपिका-रणवीर की शादी ट्रेंडिग में बनी हुई है तो यह बड़ी बात नहीं हैं क्योंकि यह दोनों बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स है जिनकी फिल्में सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि दूसरे देश के लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यानी इनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। ऐसे में दूसरे देश में ‘दीपवीर’ की शादी का लगातार ट्रेंड में बना रहना लाजमी है।

पाकिस्तान में भले ही आये दिन भारतीय कलाकारों और भारतीय फिल्मों को लेकर खींचतान मची रहती है, लेकिन वहां दीपिका पादुकोण की फिल्मों को खूब देखा जाता है।

बुधवार देर रात पाकिस्तानी ट्विटर पर #DeepVeerKiShadi ट्रेंड करते पाया गया। दोनों की शादी की तस्वीरों का फैन्स और मीडिया बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ने तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया है और अब शादी के बंधन में बंध गए।