हमारी लिस्ट में देश की राजनीति में शामिल कुछ नामचीन हस्तियां शामिल हैं। जिसमें से कुछ तो फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं। लेकिन बहुत से चेहरे ऐसे हैं जिनका वास्ता फिल्मों से नहीं रहा। लेकिन खूबसूरती में वो फिल्मी सितारों को मात देती हैं।

अंगूरलता डेका


असम की महिला नेता अंगूरलता डेका की खूबसूरती कमाल की है। वह असम के बटद्रोबा इलाके से विधायक चुनी गई हैं। फिल्मों और थिएटर की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद राजनीति में आईं अंगूरलता राजनीति के खूबसूरत चेहरों में से एक हैं।

प्रणीति शिंदे


प्रणीति शिंदे कांग्रेसी लीडर और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। प्रणीति सिर्फ 28 साल की उम्र में 2009 में पहली बार विधायक बनी थीं। वह महाराष्ट्र कांग्रेस की बड़ी नेताओं में गिनी जाती हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा


देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में प्रियंका गांधी 2018 में हीं राजनीतिक मैदान में उतरी हैं। वह कांग्रेस महासचिव हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं।

दिया कुमारी


दिया कुमारी ने 2013 में बीजेपी के टिकट पर सवाईमाधोपुर से विधानसभा चुनाव जीता था।

नुसरत जहां


पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्‍य की बशीरहाट लोकसभा सीट से बंगाली ऐक्‍ट्रेस नुसरत जहां को इसी साल (2019) टिकट दिया है।

मिमी चक्रवर्ती


मिमी चक्रवर्ती को इसी साल कोलकाता के जादवपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

ईशा कोप्पिकर


फिल्मों में काफी लंबे समय तक अभिनय करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में अपने करियर की शुरूआत की और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं।।

अर्शी खान


अर्शी खान ने हाल ही में राजनीति में अपना कदम रखा और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं हैं।

नगमा


नगमा ने 2007 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी जॉइन की। एक पॉलिटिशयन से पहले नगमा एक्ट्रेस हुआ करती थीँ। उन्होंने सन् 2005-2007 तक कई फिल्मों में काम किया था।

दिव्या स्पंदना


दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की हेड हैं। दिव्या स्पंदना पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं। लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में वह हार गईं। हालांकि वह अक्सर अपने बयानों कि वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

गुल पनाग


गुल पनाग साल 2014 में पनाग आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन इस चुनाव में वह हार गई थीं।

अलका लांबा


अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन छोड़ 'आम आदमी पार्टी' का हाथ थाम लिया था।

महुआ मोइत्रा


महुआ टीएमसी नेता हैं एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्य हैं। साल 2008 में राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड में शामिल हुई और 2010 में टीएमसी की सदस्य बनी थी।

रूबी यादव


रूबी बीजेपी की नेता हैं, साथ वो सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। वह दिसंबर 2013 में 'मिसेज इंडिया क्वीन'चुनी गई। उन्होंने वर्ष 2014 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा।

हेमा मालिनी


एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन की थी।