बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म उसी दिन रिलीज हुई जिस दिन प्रधानमंत्री की बायोपिक रिलीज हुई थी, यानी 24 मार्च को। 

हालांकि अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं की है। बात करें इस  फिल्म में अर्जुन कपूर के रोल की तो वह फिल्म में स्पाई एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।   

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 1500 से 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन हो गया है और अब तक 2.10 करोड़ की कमाई का है। बता दें अर्जुन की फिल्म को मोदी लहर की वजह थोड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि दर्शकों को पीएम मोदी की बायोपिक का काफी लंबे अरसे से इंतजार था। 

क्या है फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ कहानी? 

इस फिल्म की कहानी सच्ची दुर्घटना पर आधारित है। कहानी इंडिया के एक मोस्ट वांटेड आतंकी को पकड़ने की है, जिसने देश भर में छह साल में बम धमाके कर सैकड़ों लोगों की जान ली है पर वो अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। इंडिया का ओसामा कहे जाने वाले युसूफ यानि सुदेव नायर को पकड़ने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो के थर्ड जनरेशन के ऑफिसर प्रभात कुमार यानि अर्जुन कपूर अपने चार साथियों को लेकर नेपाल जाते हैं।

प्रभात को अपने सोर्स से सूचना मिलती है कि यूसुफ नेपाल में है। वो अपने बॉस राजेश सिंह को बताता है कि सोर्स की सूचना पर भरोसा किया जा सकता है और वो अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने के लिए निकल जाता है। पूरी कहानी अर्जुन के इसी सफर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।