संजय लीला भंसाली और सलमान खान को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि दोनों एक साथ पूरे 2 दशकों के बाद फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हुई थी। लेकिन अब जो खबर आई है उससे यह तय हो गया है कि सलमान और भंसाली एक साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। 

भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए दो नामों का रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा चुके थे। एक ‘इंशाअल्लाह’ और दूसरा ‘प्यार हो गया इंशाअल्लाह’। अब जो नाम लॉक किया गया है वह ‘इंशाअल्लाह’ है। 

इसी के साथ भंसाली को लेकर यह भी खबर आई थी कि वह इस बार अपनी फिल्म में कुछ अलग चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली तीन फिल्मों में एक ही जोड़ी (रणवीर-दीपिका) को कास्ट किया था। इसलिए वह इस बार अपनी फिल्म में नई जोड़ी को कास्ट करना चाहते हैं।

उन्होंने इस बार सलमान खान और आलिया भट्ट को चुना है। यह जोड़ी अभी तक एक भी बार बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं देखी गई हैं। यह पहली दफा होगा जब सलमान-आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान द्वारा भी एक अहम भूमिका निभाने की खबर है। 

सलमान और आलिया ने भी अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी की वह संजय भंसाली के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। 

हालांकि बीच में यह भी खबरें आ रही थी कि फिल्म में सलमान के अपोजिट में दीपिका पादुकोण को भी लिया जा सकता है। क्योंकि इस जोड़ी को भी आज तक बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया है। ऐसे में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए काफी मनोरंजक साबित हो सकता था। क्योंकि सलमान और दीपिका दोनों की ही फैन फॉलोइंग बेहद ज्यादा है।