ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस पिछले साल ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद प्रियंका-निक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिन्हें देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बाद काफी खुश हैं। लेकिन अब इन दोनों को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। 

दरअसल एक OK नाम की मैगजीन में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक यह कपल एक दूसरे से तलाक लेने की तैयारी में है। आर्टिकल में छपी रिपोर्ट में तो ये तक कहा गया है कि निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोल करने वाला रवैया पसंद नहीं है और जोनस फैमिली ने निक को यह सलाह दी है कि वह जल्द से जल्द प्रियंका चोपड़ा से अपना रिश्ता खत्म कर लें। 

मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जोनस फैमिली को लगा था कि प्रियंका एक मैच्योर महिला हैं और अब सेटल होकर बच्चे पैदा करना चाहती हैं लेकिन अब प्रियंका के ससुराल वालों को लगता है कि वह एक 21 साल की लड़की की तरह व्यवहार कर रही हैं। 

मैगजीन में यह भी लिखा है कि अगर निक जोनस और प्रियंका का तलाक होता है तो एक बड़ा संपत्ति विवाद भी खड़ा होगा और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी की है कि उस बीच में उनके बीच संपत्ति के अधिकार से संबंधित अमेरिकी कानून पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं।     

हालांकि इन खबरों के बाद अब बॉलिवुडलाइफ की एक रिपोर्ट में, इन सभी बातों को बेबुनियाद और झूठी बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह पहली दफा नहीं है जब OK मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के बारे में ऐसी खबर छापी हो। 

इससे पहले दिसंबर में भी इस मैगजीन ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी थी जिसमें यह दावा किया गया था कि, प्रियंका और निक इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि वे शादी के बाद कहां रहेंगे। 

बता दें प्रियंका-निक इस समय दोनों एक साथ मियामी में छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐसे में इस दौरान की तस्वीरें दोनों की सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं।