सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर हर कोई सवाल पुछता है, कि वो शादी कब करेंगे? लेकिन इस सवाल का जवाब आज तक किसी को नहीं मिला। लेकिन इस बीच सलमान से जुड़ी नई खबर सामने आई है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान की शादी को लेकर खबर है तो आपको बता दें नहीं, वो शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान पिता बनने को लेकर विचार जरूर कर रहे हैं।    

जी हां, आपने एक दम ठीक पढ़ा। सलमान पिता बनने के बारे में विचार कर रहे हैं वो भी बिना शादी करे। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि सलमान का शादी करने का अभी तक कोई इरादा नहीं हुआ है। इसलिए वो सरोगेसी के जरिए पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।

बता दें अगर सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनते हैं तो वह बॉलीवुड के पहले स्टार नहीं होंगे। उनसे पहले शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, सनी लियोनी भी सेरेगसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। 

बात करें सलमान की फिल्मों की तो वह ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे देखने को मिलेंगे। इनमें सलमान और कैटरीना, दिशा पटानी के अलावा तब्‍बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे।