मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ होने जा रही है और इसी के साथ शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। यह शादी मुंबई में होगी और बाकी की रस्में उदयपुर में निभाई जाएंगी।

ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी जिसका जश्न 3 दिनों तक चला था। इसके बाद ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी का शानदार कार्ड भी खूब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अब जानकारी मिली है कि ईशा और आनंद शादी के बाद 450 करोड़ के कीमत वाले बंगले में रहेंगे। जो कि मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग में स्थित है।

दोनों शादी के बाद मुंबई के गुलीता बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। यह बंगला अंबानी के एंटीलिया की ही तरह आलीशान और बड़ा होगा।

ईशा के ससुराल वाले यानी पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसकी कीमत 450 करोड़ रुपए है। हिंदुस्तान यूनिलिवर जिसका गुलीता में ट्रेनिंग सेंटर था, उसने यह प्रॉपर्टी 6 साल पहले पीरामल बेची थी।

गुलीता 50,000 स्कवेयर फीट में फैला है। इस विशाल इमारत में 5 फ्लोर हैं और सामने अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा।

जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर को बंगले में भव्य पूजा होगी। फिलहाल यह बंगला पूरी तरह से बन कर तैयार नहीं हुआ है। लेकिन काम तेजी से चल रहा है।

बता दें, 11000 करोड़ की लागत से बना अंबानी का एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे मंहगा घर है। एंटीलिया का नंबर ब्रिटिश शाही परिवार के निवास बकिंघम पैलेस के बाद आता है।