कंगना रनौत की बहन रंगोली ने करण जौहर को लेकर ट्वीट कर बेहद गंभीर आरोप लगाए  हैं, जिसकी वजह से ट्विटर पर सनसनी फैल गई है। 

बॉलीवुड एक्टर करण जौहर और कंगना रनौत के बीच तनातनी के बारे में तो सभी जानते ही हैं। कंगना अक्सर करण जौहर पर 'नेपोटिज्म' यानी फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने को लेकर आरोप लगाती आई हैं। लेकिन इन दिनों यह मामला शांत नजर आ रहा है। 

लेकिन कंगना रनौत की बहन रंगोली ने अब करण पर ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुन कर सभी हैरान हो गए हैं। रंगोली ने एक्टर और सोशल मीडिया पर एक्टिव 'फिल्म क्रिटिक' कमाल आर खान के ट्वीट के जवाब में कुछ ऐसा लिखा है जो करण को बेहद बुरा लग सकता है।

KRK ने लिखा था, मेरे सूत्रों के मुताबिक करण जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है। ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ। अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे। 

केआरके के इस ट्वीट पर रंगोली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, करण जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है। 

Scroll to load tweet…

रंगोली यहीं नहीं रुकी और उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं। लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा। करियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे’।

Scroll to load tweet…

अब रंगोली के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर काफी सनसनी फैल गई है। उन्होंने करण पर जो आरोप लगाए हैं उससे सभी हैरान नजर आ रहे हैं।