कंगना रनौत आध्यात्मिक गुरु सत सद्गगुरु से मिलने पहुंची थी और वहां उन्होंने देश से जुड़ी कई मामलों पर बात की, कंगना ने देश के हालातों पर बात करते हुए अन्य बॉलीवुड स्टार्स पर उंगली उठाते हुए सवाल कियें हैं

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो फिल्म को अपने दम पर हिट करवाने का दम रखती हैं। कंगना जिस फिल्म में होती है वह फिल्म लोगों को खुब पसंद आती है। लेकिन जब कंगना कोई बयान देती हैं तो बवाल मच जाता है। हाल ही में कंगना ने ऐसा ही एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने एक या दो सेलिब्रिटी को अपने शिकंजे में नहीं लिया, बल्की पूरे बॉलीवुड के सितारों को घेरे में ले लिया है।

दरअसल कंगना रनौत आध्यात्मिक गुरु सत् सद्गगुरु से मिलने पहुंची थी और वहां उन्होंने देश से जुड़ी कई मामलों पर बात की। कंगना ने देश के हालातों पर बात करते हुए अन्य बॉलीवुड स्टार्स पर उंगली उठाते हुए सवाल किया कि ‘’आखिर इन स्टार्स की सक्सेस का मतलब क्या है? उन्होंने कहा कि आप वो लोग हैं जिनके पीछे हर वक्त मीडिया रहता है और वो चाहें तो देश में हो रही उथल-पुथल और इसके हालातों पर बात कर सकते हैं। स्टार्स को देश की समस्याओं पर बात करनी चाहिए।’’

View post on Instagram
 

साथ ही कंगना ने यह कहा कि, क्या आपकी सफलता का मकसद सिर्फ अपनी छोटी सी दुनिया में खाना-पीना और मजे करना है? आपको जनता ने स्टार बनाया है और आपको उसके लिए कुछ करना होगा। यह आपकी जिम्मेदारी है। आप ऐसा नहीं कर सकते कि आए खाया पीया और चलते बने।

View post on Instagram
 

कंगना कहा कि जब मैने इंडस्ट्री के लोगों से देश से जुड़ी समस्याओं की बात की थी और यह पूछा की वह इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं तो उन्होंने यह जवाब दिया कि हमारे यहां पानी और बिजली की दिक्कत नहीं है तो हम इस बारे में क्यों बात करें? वहीं कुछ का कहना है कि यदि हम देश के मुद्दों पर बात करेंगे तो हम विवादों में आ जाएंगे इसलिए इस पर चुप रहना है ही बेहतर है।