कीकी चैलेंज को लेकर बहुत से वीडियो वायरल हुए हैं लेकिन एक कीकी चैलेंज वीडियो ऐसा है जो लोगों के बीच बहुत ही ज़्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की कीकी चैलेंज करते वक्त अपनी जान गवा बैठी। इस वीडियों में लड़की रोड़ किनारे जब अपनी कार से निकल कर डांस कर रही थी तो उस समय तेज़ रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद यह बोला जा रहा था की उस लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

बता दें यह एक अकेला कीकी चैलेंज वीडियो था जिसको पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा देखा गया है। लेकिन आज हम आपको इस वीडियो का सच बताने जा रहे हैं कि वीडियो में दिखाया गया ऐक्सिडेंट हकीकत है या फसाना? दरअसल इस वीडियो की जब वायरल कॉन्टेंट टिम ने जांच पड़ताल की तो उसमें यह सामने आया की यह वीडियो काफी अच्छे से एडिट किया गया है। जिसमे यह पता लगाना बेहद मुश्किल था की यह वीडियो असली नहीं बल्की फेक है।   

यह 16 सेकेंड का वीडियो 21 जुलाई को इंस्टाग्राम पर lofi3d नाम की आईडी से डाला गया था। यहां तक की वीडियो डालने के साथ यह भी लिखा गया था कि यह वीडियो असली नहीं है बल्की एडिटेड है। लेकिन वीडियो इतना परफेक्ट तरीके से बनाया गया है की यह पता लगाना मुश्किल है की वह रियल नहीं है।

यह वीडियो ट्विटर हैंडल पर भी इसी कैप्शन के साथ पड़ा था। इससे जाहिर था की यह वीडियो लोगों को सही शिक्षा देने के लिए बनाया गया था। लेकिन इस वीडियो का उल्टा ही असर हो गया और लोग उसे अलग नजरिये से शेयर करने लगे।

वीडियो में जो लड़की मौजूद है उस लड़की का नाम कैरी मिलर है और इस लड़की ने जब देखा की उसकी यह वीडियो गलत तरीके से फैलाई जा रही है और उसको सभी मरा हुआ समझ रहे हैं तो उसने खुद इस बात की जानकारी दी की वह ज़िन्दा है और उसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। क्योंकि वह वीडियो सच्ची ही नहीं थी।