धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी जीवा उनको डांस सिखा रही हैं बिल्कुल एक डांस टीचर की तरह।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। और इन पलो को वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। ऐसे में धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी जीवा उनको डांस सिखा रही हैं बिल्कुल एक डांस टीचर की तरह। 

इन दिनों धोनी को क्रिकेट से फुर्सत मीली हुई है और इस समय को वह अपनी बेटी के खूबसूरत पल बीता रहे हैं। बता दें धोनी का यह पहला वीडियो नहीं है जो इतना वायरल हो रहा है।

View post on Instagram

इससे पहले भी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में बात करते दिखे थे। पुराने वीडियो में बेटी जीवा एमएस धोनी से भोजपुरी में बात करती है और पूछती है- कईसन बा, तो पापा एमएस धोनी बोलते हैं ठीक बा।' यह वीडियो भी लोगों ने खूब पसंद किया था और खाफी शेयर भी किया था। 

View post on Instagram

हाल ही में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ ‘दीपवीर’ की शादी के रिसेप्शन में गए थे। इस दौरान धोनी का लुक फैंस को खूब पसंद आया था।