अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा रहा है। इस बीच जो मलाइका की तस्वीर सामने आई है उसे देखकर सभी के मन में सवाल उठ गया है कि क्या मलाइका अर्जुन जल्दी शादी करने वाले हैं? 

दरअसल मलाइका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने AM लिखा हुआ लॉकेट पहना हुआ है। मलाइका लॉकेट कि ओर अपने हाथ से इशारा भी कर रही हैं। क्या मलाइका इस फोटो के जरिए अपने और अर्जून के रिलेशन को रिवील कर रही हैं? 

देखा जाए तो अर्जुन कपूर के अलावा भी मलाइका की जिन्दगी में ऐसे कई अहम लोग हैं जिनके नाम A से शुरू होते हैं। सबसे पहले मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान, जिन्हें मलाइका जान से ज्यादा चाहती हैं। यह A अरहान के लिए भी हो सकता है।

इतना ही नहीं लोग तो मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान का नाम भी इस लॉकेट से जोड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस का ये भी कहना है कि वो भला अरबाज के नाम का पेंडेंट क्यों पहनेंगी। जबकि दोनों अलग हो चुके हैं।

बता दें मलाइका ने इस बात को साफ कर दिया है कि उनका यह लॉकेट ‘MA’ है न की ‘AM’। दरअसल जो तस्वीर मलाइका ने पहले शेयर की थी वह सेल्फी थी जिसके कारण फोटो फ्लिप हो गई और वह MA की जगह AM दिख रहा था।