2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर मानुषी छिल्लर ने पूरे भारत के देशवासियों को गर्व का अहसास करवाया था। प्रियंका चौपड़ा के मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के पूरे 17 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड का ताज आया था। मानुषी छिल्लर ने अपने मिस वर्ल्ड कांटेस्ट के आखिरी राउंड मे पूछे सवाल का शानदार जवाब देकर सब का दिल जीत लिया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी मानुषी काफी फेमस हो गई और लोगों में उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने होड़ लग गई।

और अब मिस वर्ल्ड मानुषी तैयार हैं अगले धमाके के लिए। खबरों के मुताबिक मानुषी,  धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक फिल्म में लांच की जाएंगी। बिलकुल जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे की तरह।   
मानुषी जल्दी ही करण जौहर की फिल्म में डेब्यू करेंगी। कहा जा रहा है फिल्म के लिए मानुषी का लुक टेस्ट और फोटोशूट हो चुका है। उम्मीद है कि मिस वर्ल्ड को अगले साल तक बड़े पर्दे पर उतार दिया जाएगा।  

हालांकि इस बारे में निर्माता ने खुद कोई पुष्टि नहीं की है।

मानुषी छिल्लर ने 19 नवम्बर 2017 को 20 साल की छोटी उम्र में ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया था। मानुषी भारत की छठी ऐसी होनहार युवती हैं, जिन्होंने भारत के लिए मिस वर्ल्ड के ताज पर कब्जा किया।