हॉलीवुड की अभिनेत्री मेगन मार्कल के तेवर राजकुमार प्रिंस हैरी से शादी करते ही बदल गए हैं। मेगन मार्कल ने शादी के बाद अपने माता पिता से संबंध तोड़ लिए और अब उनसे बात तक नहीं करती। मेगन मार्कल की शादी मई 2018 में ब्रिटेन के राजकुम प्रिंस हैरी से हुई थी। यह एक रॉयल शादी थी और काफी चर्चाओं में भी रही थी। शादी की व्यवस्था को देखकर कहा जा सकता है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की यह शादी 2018 की सबसे आलिशान और नामी-गिरामी शादियों में एक रही है।

जानकारी के अनुसार मेगन मार्कल के पिता थॉमस मर्केल ने कहा कि मेगन ने शादी के आखिरी समय पर उनसे हर तरह का संपर्क खत्म कर लिया है। थॉमस ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा है- 'मुझे यह जानकर बहुत दुख होता है कि मेगन ने मुझसे पूरी तरह से संपर्क खत्म कर लिया है। मैंने बहुत बार उसको फोन लगाए और मैसेज किए, लेकिन उसका कोई नंबर नहीं लग रहा है। वह लंबे समय से संपर्क में नहीं है।' 

ऐसा कहा जाता है कि मेगन मार्कल और उनके पिता थॉमस के बीच शुरू से ही रिश्ते अच्छे नहीं रहते थे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मेगन की बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्रियंका प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में भी उपस्थित थी। बता दें प्रिंस हैरी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं। मेगन और हैरी की शादी 19 मई को हुई थी। इस शाही शादी में 600 हस्तियां मौजूद थी।