#MeToo के तहत आरोप लगने के बाद अभिनेता सुहेल सेठ ने अपने आप को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था। लेकिन अब जो सुहेल से जुड़ी खबर सामने आई है वह बेहद हैरान कर देने वाली है। दरअसल 55 साल के सुहेल ने अपने से 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड लक्ष्मी मेनन से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक सुहेल ने क्रिसमस के दिन शादी रचाई। वो भी काफी कम लोगों की मौजूदगी में। 

शादी काफी गुपचुप तरीके से की हई, बात करें शादी में शामिल हुए मेहमानों की तो वह हैं- प्रफुल्ल पटेल, शीला दीक्षित, जय पांडा, अमर सिंह, फिल्म मेकर मुजफ्फर अली और तरुण तेजपाल ही शामिल थे। 

जानकारी के मुताबिक सुहेल सेठ और लक्ष्मी मेनन रिलेशनशिप में एक साल थे। दोनों ने इसी साल अक्टूबर में सगाई भी कर ली थी। सगाई के तुरंत बाद यह एक वेकेशन पर चले गए थे।

सुहेल सेठ की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में थीं। लेकिन सही तारीख सामने नहीं आ रही थी। लेकिन अब इस बात का स्पष्टीकरण भी हो चुका है कि दोनों ने शादी 25 दिसंबर को कर ली है।