बॉलीवुड में यूं तो कई फिल्में बनती हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होता हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। तो ऐसी ही एक फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची कहानी पर आधारी। टीजर 1 मिनट 17 सेकंड का है। टीजर की शुरूआत आर्मी के काफिले पर एक अटैक से होती है।

फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

2 साल पहले हुए कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप में हुए अटैक पर आधारित है। इसके बाद इस हमले का भारतीय आर्मी द्वारा क्या जवाब दिया गया था वह सब इस फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को देशभर में रिलीज होगी।

पाकिस्तान की ओर से हुए इस हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। उरी हमले के कुछ दिनों बाद 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया जिसको नाम दिया सर्जिकल स्ट्राइक। ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के ट्रेनिंग और लॉन्चिंग पैड तबाह किए थे।

यह सर्जिकल स्ट्राइक काफी गुप्त तरीके से किया था। इसकी जानकारी केवल आर्मी को ही थी। मिशन पूरा होने के बाद भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीमा पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी थी। स्ट्राइक से जुड़े वीडियो भी सामने आए थे।