फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने मशहूर हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन सभी के अब पसंदीदा कलाकार बन चुके हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने सभी को चौंका दिया है। अब फैंस को इंतजार है तो उनकी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' का। अभी तक इस फिल्म में कार्तिक का लुक कैसा होगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन अब कार्तिक ने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

उन्होंने फिल्म के लुक की एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने कैरेक्ट के नाम का भी खुलासा किया है। तस्वीर शेयर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से कार्तिक ने फोटो में सिंपल चैक शर्ट और प्लेन ग्रीनकलर की पैंट पहनी हुई हैं। उनके लुक से साफ है कि ये कहानी एक मीडिल क्लास फैमिली की है। इसके साथ ही उन्होंने मूंछ भी रखी हैं। उनका लुक बहुत ही सिंपल है। 

फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे। निर्माता भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। 

यह फिल्म 1978 में आई फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है। फिल्म में संजीव कुमार लीड भूमिका में थे। विद्या सिन्हा और रंजीता कौर भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन बलदेव राज चोपड़ा ने किया था।