अंबानी परिवार मुंबई में सिद्धि विनायक को शादी का पहला न्योता देने पहुंचा था और अब शादी का दूसरा न्योता देने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी चेन्नई पहुंच गए हैं।
भारत के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे की शादी होने जा रही है। शादी की त्यारियां भी शुरू हो गई है। हाल ही में अंबानी परिवार मुंबई में सिद्धि विनायक को शादी का पहला न्योता देने पहुंचा था और अब शादी का दूसरा न्योता देने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी चेन्नई पहुंच गए हैं।
जहां उन्होंने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को बेटे की शादी का न्योता दिया। एमके स्टालिन ने अंबानी परिवार के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरें शेयर कर एमके स्टालिन ने लिखा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मिलने का सौभाग्य।" बता दें मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे आकाश 9 मार्च 2019 को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से मुंबई में शादी करेंगे। शादी के जश्न का आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर कॉम्प्लेक्स में होगा।
बता दें तीन महिने पहले ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी। ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर को शादी की थी। ईशा की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक थी। साल 2019 में आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।