अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपनी गर्लफ्रेंड्स के लिए गाने लिखने की बजह से भी काफी मशहुर है। निक की प्रियंका से पहले जितनी गर्लफ्रेंड्स रही हैं उनके लिए निक ने खुद गाने गाये व लिखे हैं। 
लेकिन अब निक जोन्स ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही यह दोनों शादी भी करने वाले हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि निक प्रियंका के लिए कोई गाना लिखेंगे और अगर लिखेंगे तो कब? लेकिन उससे पहले चलिए नज़र मारते है उन गानों पर जो निक ने अपनी 8 एक्स गर्लफ्रेंड्स के लिए लिखे थे। 

माईली सायरस के लिए वेडिंग बेल

माईली सायर एक अमरिकी सिंगर हैं, निक और माईली बहुत समय पहले एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन माईली ने निक से ब्रेकअप कर लिया और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता लिएम हैम्सवर्थ से सगाई कर ली। जिससे प्रेरित हो कर निक ने वेडिंग बेल गाना लिखा था। 

सेलिना गोमेज़ के लिए एरिया कोड

हाल ही में निक ने एरिआ कोड गाना रिलीज किया था जिसमें कुछ गाने के शब्द सेलिना गोमेज़ के एक गाने से मेल खाते हैं। फैंस का मानना है कि निक ने यह गाना सेलिना के लिए ही गाया था जिसमें वह कह रहे हैं, ”कि मैं कभी तुम्हारे लिए अच्छा नहीं था। तुम इनकार नहीं कर सकती कि मैंने तुम्हारे लिए खभी अच्छा नहीं किया।" 

रीता ओरा के लिए वट डू यू मीन 

सिंगर रीता के अनुसार वह निक के साथ रिलेशनशिप में कभी थी ही नहीं। लेकिन अब रीता मानें या न मानें लेकिन निक ने उनके लिए भी एक गाना लिखा था जिससे यह पता लगाना मुश्किल नहीं की वह गाना उनके लिए नहीं है। क्योंकि गाने में रीता का निक ने नाम भी लिया है।   

ओलिविया कल्पो के लिए शैंपेन प्रॉब्लम एंड जेलिसी 

निक और पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया फ्रांसिस कल्पो 2 साल तक रिलेशनशिप में थे। इस गाने के बोल कुछ शैंपेन की बॉटल पर आधारित है। यह गाना निक ने ओलिविया से ब्रेकअप होने के बाद गाया था।  

डेल्टा गुड्रम के लिए नंब

निक ने गाना अपने पिछले संबंधों के बारे में लिखा था। लेकिन फैंस का कहना है कि निक ने यह गाना अपनी एक्स गर्लफ्रेंड डेल्टा के लिए समर्पित किया था। डेल्टा और निक ने एक दुसरे को 10 महिने तक डेट किया था।  

केट हडसन के लिए चेनसॉ

चेनसॉ गाना जोनस मे तब लिखा, जब कैनाफोर्निया के मॅमोथ में जोनस अपने घर में थे। निक अपने खर छुट्टियां बिताने गये हुए थे और दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ वहां केट हडसन भी मौजूद थी। यह गाना निक ने जब बनाया जब उनकी गर्लफ्रेंड अपने घर के लिए लौट रही थी। 

लिली कॉलिंस के लिए वूडू 

"मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 'निक वास्तव में लिली को काफी पसंद किया करते थे। जिसके चलते उन्होंने लिली के लिए यह गाना गाया था। लिली ने मीडिया के सामने यह भी बताया था कि वह निक के साथ 2 दफा बहार डेट पर भी गई हैं।  

डेमी लोवेटो के लिए द डिफरेंस 

डेमी और निक शुरुआत में एक अच्छे दोस्त हुआ करते थे। डेमी लोवेटो निक से पहले उनके भाई जो जोनस के साथ रिलेश्नशिप में थी। लेकिन कुछ समय बाद वह निक को पसंद करने लग गई थी जिसके चलते डेमी ने निक के लिए 2 गाने भी गाये थे। सिर्फ डेमी ने ही नहीं बल्की निक ने भी डेमी के गाने का रिपलाई करते हुए गाने लिखे थे जिसमें उन्होंने अपनी डेमी के लिए फिलिंगस इज़हार की थी।