बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ दिनों पहले ही विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मुंबई में सगाई हुई। जिसका वीडियो अब जाकर जारी हुआ है। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। निक और उनके परिजन सगाई करने के बाद वापस अमेरिका लौट गए। लेकिन सगाई के दौरान हुई मस्ती को वह लोग अभी भी याद कर रहे हैं। इसका सबूत है निक की मां द्वारा शेयर किया गया वीडियो। इस वीडियो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस पंजाबी गाने पर डांस करती नज़र आ रही हैं। जिसमे दोनों समधनों  की बॉन्डिंग  और  डांसिंग  जुगलबंदी देखी जा सकती है।

रोका और सगाई पार्टी की खास बात यह है कि निक और उनके माता-पिता ने इंडियन लुक और रीति रिवाज के साथ सारी रस्में निभाई। साथ ही भारतीय रीति रिवाजों को खूब इंजॉय भी करते हुए दिखे।

 

New reason and season for “Joy”

A post shared by Madhu Akhouri Chopra (@madhumalati) on Aug 23, 2018 at 4:50am PDT

जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका इसी साल हवाई में शादी करने वाले हैं।