इन दिनों सोशल मीडिया पर सैम्युअल सिंह का गाया हुआ भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो सैम्युअल नाइजीरिया के रहने वाले हैं लेकिन वो इंडियन गानों के फैन हैं खासकर रीजनल गानों के। यही वजह है कि वे अक्सर भोजपुरी गाने अपनी आवाज में गाकर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि इन दिनों खुब देखा जा रहा है, जिसमें वे 16 साल पुराने भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' गा रहे हैं। 

गाने में सैम्युअल का अंदाज बड़ा ही दिलचस्प है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में वह गाने के साथ एक्ट भी कर रहे हैं। बता दें यह गाना सिंगर और एक्टर (अब पॉलिटिशियन भी) मनोज तिवारी ने 2002 में गाया था। 

सैम्युअल सिंह 2010 में कैंसर का इलाज कराने इंडिया आए थे। कैंसर के कारण उनका बायां हाथ काटना पड़ा था। इसी दौरान उन्होंने इंडियन म्यूजिक सुना और इसके फैन हो गए। उन्हें खासकर यहां का रीजनल म्यूजिक पसंद आया। 2012 में सैम्युअल पढ़ाई के इरादे से इंडिया आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर, राजस्थान की सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के एक इवेंट में उन्होंने पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप' गाया तो लोग झूम उठे। लोगों का यही रिस्पॉन्स देख वे सिनिंग की दुनिया में उतर गए। यू-ट्यूब पर सैम्युअल सिंह नाम से उनका चैनल है, जिसे करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं।