सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धा और नोरा के बीच डांस को लेकर जंग छिड़ी हुई है। 

एक्ट्रेस नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। यह सभी जानते हैं कि नोरा ने अपने डांस मूव्स से इंडस्ट्री में अलग ही दबदबा बनाया हुआ है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा और नोरा के बीच डांस को लेकर जंग छिड़ी हुई है। 

नोरा ने 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर श्रद्धा के साथ डांस की टक्कर लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसी बीच वरुण भी आकर डांस करने लगते हैं और 'फर्स्ट क्लास' गाना बजता है। इसके बाद दोनों एक्ट्रेस के बीच डांस का मुकाबला शुरू हो जाता है। देखिए वीडियो-

View post on Instagram
 

बता दें यह पहला वीडियो नहीं है जो फिल्म स्ट्रीट डांसर के सेट से शेयर किया गया है। इससे पहले भी मस्ती भरी वीडियोज स्टार्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते रहे हैं। 

View post on Instagram
 

आपको बता दें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’, फिल्म ‘ABCD’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म कब रिलीज होगी इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं आई है।