बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा इन दिनों बहुत हो रही है। फैंस इन दोनों से जूड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं, इसी के चलते इन दोनों की वीडियो सामने आई है जिसमें आलिया रणबीर के साथ घर से भाग जाने कि वजह बता रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।

वीडियो में आलिया करण जौहर से बात करते हुए घर से भागने कि वजह बताती हुई दिख रही हैं। बता दें यह आवाज आलिया की नहीं है। आवाज किसी दूसरी लड़की की है, दरअसल, कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक कपल साथ में थे और एक लड़की अपने प्यार के बारे में बता रही थी। उस वीडियो में लड़की बता रही थी कि वो एक लड़के से काफी प्यार करती है और अब उस लड़के के साथ रहने के लिए अपने घर से निकल गई है। लड़की बताती है कि वो उस लड़के के साथ जीना और मरना पसंद करेगी। अगर दो वक्त का खाना नहीं भी मिला तो भी वह उसके साथ रहना चाहेगी। वहीं अब उस लड़की की आवाज को आलिया के वीडियो के साथ फिक्स कर दिया गया है।

आलिया की यह वीडियो लोगों को हसी के ठहाके लगाने से नहीं रोक पा रही है। जिसने भी यह वीडियो एडिट की है उसने कई लोगों को हसने का मौका दिया है।