फिल्म न्यूटन, फुकरे और गैंग ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर के सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज दर्शकों के पसंदीदा कलाकार हैं।
फिल्म न्यूटन, फुकरे और गैंग ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर के सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज दर्शकों के पसंदीदा कलाकार हैं। आने वाले दिनों में पंकज अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दिखाईं देंगे। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 1983 में जीते विश्व कप की कहानी पर आधारित होगी।
फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे और वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का रोल निभाएंगे।
लेकिन आज हम आपके लिए इससे भी बड़ी खबर लेकर आए हैं। अगर आप पंकज त्रिपाठी के फैन हैं तो आपको बता दें पंकज को पहली हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। जिसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी है।
पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड एक्टर एवेंजर्स के एक्टर Chris Hemsworth के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘ढाका’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल नवंबर में शुरू हुई थी। अब इसकी शूटिंग थाइलैंड में होगी, जहां पंकज कास्ट को ज्वाइन करेंगे। इस फिल्म में पंकज के अलावा बॉलीवुड से रणदीप हुड्डा और मनोज वाजपेयी भी होंगे।