बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा की हॉलीवुड के सिंगर न‍िक जोनस के साथ बीते शन‍िवार मुंबई में सगाई हो गई है, सगाई के मौके पर दोनों के परिवार मुंबई में सम्मिलित हुए थे

बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा की हॉलीवुड के सिंगर न‍िक जोनस के साथ बीते शन‍िवार मुंबई में सगाई हो गई है। सगाई के मौके पर दोनों के परिवार मुंबई में सम्मिलित हुए थे। साथ ही बॉलीवुड के कई सितारे भी सगाई में निमंत्रित थे।

इस पार्टी के बाद प्र‍ियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीड‍िया पर इमोशनल पोस्ट ल‍िखा था लेकिन परिणीति की पोस्ट से ज्यादा उनकी पार्टी में पहनी हुई ड्रेस चर्चा में बन गई है।

View post on Instagram

दरअसल परिणीति ने जो प्रियंका की सगाई में ड्रेस पहनी थी वह एक साल पुरानी है। जहां अभिनेत्रियां आमतौर पर अपने फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं। वहीं प्रियंका की पार्टी में परिणीति की ड्रेस की चर्चाए सोशल मीड‍िया पर छाई हुई है।

परिणीति ने इस ड्रेस को पिछले साल दुबई के एक इवेंट में पहना था और इसका सबुत खुद उनकी इंस्टाग्राम की पोस्ट है जो कि पिछले साल परिणीति ने खुद अपलोड की थी। 

View post on Instagram