ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के घर में नन्हे शहजादे ने जन्म लिया है। इसका ऐलान प्रिंस हैरी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दिए और फिर इस कॉन्फ्रेंस को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। ऐलान के मुताबिक प्रिंस की पत्नी मेगन मार्कल ने लड़के को जन्म दिया है।  

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी और एक्ट्रेस मेगन मार्कल ने लड़के जन्म दिया है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी 2018 में हुई थी। इनकी शादी दुनिया की सबसे बड़ी और रॉयल वेडिंग थी।   

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी लंदन के बकिंगघम पैलेस में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन की यह संतान ब्रिटेन के सिंहासन के सातवें दावेदार होंगे।

बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेगन मार्कल की काफी अच्छी फ्रेंड हैं। मेगन का बेटा होने की खुशी में प्रियंका ने बधाई भी दी है।

प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शादी के दौरान कई खास मेहमान भी शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी में शिरकत की थी। इस शाही शादी में रिश्तेदारों और दोस्तों को मिलाकर कुल 600 मेहमान शामिल हुए थे।