न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में एक और मशहूर अभिनेत्री यानी प्रियंका चोपड़ा का मोम का पुतला शामिल हो गया है। इसी के साथ प्रियंका हिन्दुस्तान की ऐसी एकलौती अभिनेत्री बन गई हैं जिनके 6 पुतले बनाए गए हैं।  

प्रियंका के यह पुतले कई एशियाई देशों के म्यूजियम में रखे जाएंगे। अब प्रियंका को केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी। यह पल भारत देश क लिए भी गौरवपूर्ण है। 

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा 6 मैडम तुसाद में सम्मान पाने वाली दुनिया की पहली महिला बन चुकी हैं। ग्लोबल स्‍टार प्र‍ियंका ने अपने टैलेंट से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड को भी इम्प्रेस किया है। 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पुतले के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने मोम के पुतले को देख कर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी- ''मैं, जब मैं न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में अपनी नई वैक्स स्टेच्यू देखती हूं। (दूसरी जगहों पर भी जल्द आ रहा है)''।

बता दें कि प्रियंका की पॉपुलैरिटी लगातार बढ रही है और यही वजह है कि उनका मोम का पुतला लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका से पहले बस मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं।