इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। ‘भारत’फिल्म न करने के बाद अब प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म करने से इंकार कर दिया है। बता दें प्रियंका को यह फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ऑफर की थी। यह हम सब जानते हैं कि संजय भंसाली कितने बड़े डायरेक्टर हैं बावजूद उसके प्रियंका ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया है। प्रियंका के इस फैसले ने डायरेक्टर को हैरान कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, ''1 साल पहले ही यह तय हो गया था कि प्रियंका भंसाली की एक फिल्म “गंगूबाई कोठेवाली” को लेकर आएंगे। लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने “भारत” की ही तरह इस प्रोजेक्ट को भी आखिरी वक्त पर अलविदा कह दिया है।''

हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट “काओ निंजा विकिंग” (Cowboy Ninja Viking) की वजह से भंसाली की फिल्म करने से मना किया है।
कहा जा रहा है प्रियंका अब सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। अब देखना यह है कि प्रियंका का इरादा बदलेगा या नहीं।