निक जोनास का सिंगापुर में कॉन्सर्ट अटेंड करने के बाद प्रियंका मुंबई पहुंचीं, एयरपोर्ट के बाहर मीडिया को देखकर प्रियंका ने अपनी अंगूठी छिपा ली

 प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है। अमेरिकी मीडिया की भी दोनों सितारों पर नज़रे टिकी हुई हैं यहां तक की उनका मानना है कि प्रियंका और निक ने 18 जुलाई को प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर लंदन में सगाई कर ली है और यह भी खबर है कि यह दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

लेकिन प्रियंका, निक या इनके परिवार ने इस खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। साथ ही प्रियंका भी अपनी सगाई के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। लेकिन प्रियंका की इस वीडियो से अंदाज़ा लगाना आसान है कि वह मीडिया से अपनी सगाई की अंगूठी छुपा रही थी। दरअसल जब प्रियंका एयरपोर्ट पर उतरी तो वहां पत्रकारों की भीड़ लगी थी। यह देख प्रियंका ने अपनी अंगूठी निकाल कर अपनी पॉकेट में रख ली थी। प्रियंका की यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट की है। प्रियंका निक का सिंगापुर कॉन्सर्ट अटेंड करके इंडिया वापस आ रहीं थी।

View post on Instagram

बता दें प्रियंका सिंगापुर खासतौर निक के कॉन्सर्ट के लिए ही गई थी और कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह निक को खुब चीयर अप कर रही थी और साथ ही काफी खुशी से झूम रही थी।

View post on Instagram