अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने वाली है। हालांकी अभी शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में प्रियंका ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर एन्जॉय किया। इस मौके पर सफेद गाउन ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

इस मौके की तस्वीरों को मिमी कटरेल ने शेयर किया, जिन्होंने इस पार्टी के लिए प्रियंका को स्टाइल किया था और कैप्शन में लिखा, "दुल्हन..सभी के लिए चमकता वर्जन। प्रियंका चोपड़ा (माफ करना इस तस्वीर को पोस्ट करते समय मैं कुछ ज्यादा ही रोमांचित हो गई।"

सिर्फ स्टाइलिस्ट ने ही नहीं बल्कि प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी डाली थी। तस्वीरों में प्रियंका अपने बालों की स्टाइलिंग करवा रही थी और मेकअप भी।  

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मेरी सहेलियां मेरे शहर में! पार्टी का कोई कारण। शादी से पहले का जश्न।"

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर में निक जोनास की मॉम डेनिस भी पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सास-बहू की यह तस्वीर वायरल हो रही है। इसके अलावा पार्टी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।