मुंबई में सगाई करने के बाद प्रियंका और निक आए दिन घूमते हुए स्पॉट हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यह कपल मेक्सिको के ट्रिप पर गए थे जिसके बाद अब यह दोनों लॉस एंजिल्स रवाना हो चुके हैं।

हालांकी इन दोनों को मेक्सिको में अकेले नहीं बल्कि प्रियंका की मां और निक के भाई और भाई की मंगेतर के साथ देखा गया था। वहीं इस बार भी लॉस एंजिल्स में निक-प्रियंका के साथ एक करीबी दोस्त और हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रायन ग्रेजर देखे गए हैं।

दोनों की साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें हमेशा की तरह इस बार भी सोशल मीडिया वायरल हो चुकी हैं।

तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं और हो भी क्यों न उनके साथ उनके प्रिंस चार्मिंग निक जोनस जो हैं।

प्रियंका ने पिंक कलर का जंपसूट पहना है और निक ने शर्ट-पैंट व डेनिम जैकेट पहने हुए नजर आए।

फिलहाल दोनों की शादी के डेट सामने नहीं आई है लेकिन जानकारी के मुताबिक निक—प्रियंका इसी साल शादी कर लेंगे।