प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ इन दिनों न्यूयॉर्क में है। प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन को एंजॉय करते हुए दिखीं।

प्रियंका ने अपने इन मस्ती भरे पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में प्रियंका, निक, प्रियंका की मां मधु, निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर साथ नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा मुंबई में निक से सगाई करने के बाद, उनके साथ अमेरिका में घूमने निकल गई हैं।

सगाई के बाद अब निक और प्रियंका के फैंस को इन दोनों की शादी का इंतज़ार है। निक और प्रियंका इस साल ही शादी करेंगे और इन दोनों ने हवाई को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चुना है।

कहा  जा रहा है कि प्रियंका निक के भाई  जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर की शादी में शामिल होने गई हैं और शादी होने के बाद ही वापस आएंगी।