बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने पहले चुपके से अपने अमेरिकी बॉयफ्रेड निक जोनस के साथ अमेरिका में सगाई कर ली और अब भारत लौट कर दोनों ने घर वालो की मौजूदगी में प्रियंका का रोका भी हो गया। अब फैंस को इंतज़ार है तो इन दोनों की शादी का। प्रियंका निक की शादी कब, कहा और कैसे होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। 

लेकिन बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कहां से शादी करने जा रही हैं, इस बात का खुलासा हो गया है। तो आपको बता दें प्रियंका और निक ने 'हवाई' में शादी करने का फैसला लिया है।  

निक के लिए हवाई जगह खास है क्योंकि यहा पर उन्होंने अपनी फिल्म फाइव 0 और जुमानजी की शूटिंग की थी। निक को समुद्र भी बेहद पसंद हैं। इसलिए प्रियंका और निक की शादी के लिए हवाई जैसी जगह को चुना गया है। 

प्रियंका की शादी पर हाल ही में प्रियंका की मां का बयान भी आया है। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी सोच को प्रियंका पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं। मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है। पूजा और रोके के साथ यह सब शुरू हुआ। मेरे लिए यह सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं।'

हालांकी अभी प्रियंका और निक की शादी की डेट फिक्स नहीं हुई है।