Pushpa 2 Release Date 2024: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा‌ के सेकंड पार्ट (Pushpa 2: The Rule) का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। वही मंगलवार को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने यह सस्पेंस खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। वही टीज़र 8 अप्रैल (Pushpa 2 teaser release date) को आएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

अल्लू अर्जुन ने बर्थडे से पहले दिया सरप्राइज

फैंस को इस बात की जरा से भी उम्मीद नहीं थी कि अल्लू अर्जुन बर्थडे (Allu Arjun Birthday) से पहले उन्हें बड़ा तोहफा देने वाले हैं। एक्टर 8 अप्रैल को जन्मदिन मनाएंगे लेकिन  उससे पहले ही उन्होंने मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा द रूल (Pushpa 2: The Rule) की टीजर डेट का ऐलान किया है। वहीं फिल्म स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं पोस्टर में देखा जा सकता है, की एक पैर में घुंघरू बंधे हुए हैं,जो पुष्पराज या फिर रश्मिका मंदाना का हो सकता है। इससे पहले मेकर्स ने अल्लू अर्जन (Allu Arjun) के फेस लुक जारी किया था।

 

Pushpa: The Rise ने मचाई BO पर तबाही

बता दें, 2021 में रिलीज हुई द पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। फैंस के बीच मूवी देखने की होड़ लगी थी। महीनों तक फिल्म की कमाई जारी थी। पहले पार्ट ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ की बंपर कमाई की थी। वहीं दूसरी पार्ट को देखने के लिए फैंस में बहुत दिलचस्पी है। इसके साथ ही ये देखना भी मजेदार होगा कि पुष्पा-2 कितनी कमाई करती है क्या वह पुष्पा द राइज के रिकॉर्ड को तोड़ पात है या नहीं। 

 ये भी पढ़ें- कॉमेडी किंग अजय देवगन की इन फिल्मों ने की 100 करोड़ की कमाई, एक तो 300 Cr के निकल गई पार