मशहूर रेसलर द ग्रेट खली आजकल प्रदेश और देश के युवाओं में खेलों के प्रति जोश जगाने में लगे हुए हैं। द ग्रेट खली ने पहले हरियाणा के पंचकूला में रेसलिंग करवाई और अब अंबाला और करनाल में रेसलिंग मैच करवाएंगे। जिसके लिए उन्होंने रोड शो निकाला। इस रोड शो में ग्रेट खली तो थे ही बल्कि उनके साथ राखी सावंत भी उनके साथ मौजूद थी।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस विदेशी महिला रेसलर ने उन्हें रिंग पर पटका था वो भी उसी रोड शो में शामिल थी और वो भी उसी जीप में थी दिसमें राखी सावंत थी। रेबेल और राखी दोनों एक साथ खली के रोड शो में शामिल थी।

राखी ने इस दौरान बताया कि वो अब बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह मैच करवाये जा रहे हैं।

इस दौरान राखी ने रेबेल को चुनौती भी दी और कहा कि मै उससे कल फाइट करूंगी। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि वो रेबेल को डांस में भी दोबारा चैलेंज देंगी।

इससे पहले पंचकुला में आयोजित सीडब्ल्यू के मैच के दौरान रेबेल ने राखी सावंत को रिंग में पटक दिया था। जिसके बाद राखी सावंत को पीठ में चोट आई थी और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा था।